गुना नगर: कैंट थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गैंग के एक और आरोपी को पकड़ा, पहले 13 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
गुना कैंट थाना पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गैंग के एक और सदस्य राज भार्गव निवासी भार्गव कॉलोनी गुना को 5 अप्रैल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया, 29 जनवरी 2026 को एक कार के साथ चार आरोपी, 30 जनवरी को चार और आरोपी, 7 मार्च को 5 और आरोपियों सहित कुल 13 आरोपी पूर्व में पकड़े जा चुके है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।