सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के बरौली मोड़ पर तेज रफ्तार स्कूटी असंतुलित होकर फिसलने से सवार व्यक्ति घायल हुआ
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के बरौली मोड पर तेज रफ्तार स्कूटी के अचानक असंतुलित होकर फिसलने पर उसमें सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके पर गुजर रहे राहगीरों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।