समस्तीपुर: खानपुर के खैरी गांव में बच्चों के विवाद ने लिया बड़ा रूप
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खैरी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़ गए और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।