जशपुर: दुलदुला में कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कहा- बच्चों की पढ़ाई में नहीं आनी चाहिए कोई बाधा
कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को दुलदुला स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या एवं बालक छात्रावास तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावासों में पेयजल, स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में स्मार्ट टीवी बोर्ड का प्रभावी उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया।