सिंगरौली: नवानगर पुलिस ने 55 लीटर अवैध हाथ भट्ठी की महुआ शराब के साथ एक आरोपी को माजन खुर्द से किया गिरफ्तार
नवानगर पुलिस को दिनांक 9 मार्च 2024 को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम माजन खुर्द के शांतनु सिंह उर्फ राजा अपने घर के पीछे टीन सेड पर्छी में देसी हाथ भट्ठी की बनी महुआ अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस ने जाकर देखा गया तो एक प्लास्टिक के जर्किन में हाथ लगभग 55 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत ₹11000 पाया गया जिस पर आरोपी के खिलाफ विधिवत मौके पर कार्रवाई करते हुए शराब जप्त कर थाना नवानगर में अपराध धारा 34/2 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।