सरदारशहर: सरदार शहर में टीन शेड पर कब्जे से मंडी में अव्यवस्था, किसानों को करना पड़ रहा है इंतजार
कृषि उपज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बने टीन शेड अब परेशानी का कारण बन गए हैं। व्यापारियों के कब्जे के चलते सरसों और चने की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रभावित हो रही है। जगह की कमी से किसानों को फसल लेकर एक-दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, कई को खुले में उपज रखनी पड़ रही है