मीरजापुर में छह माह के मासूम अली असगर की याद में निकला झूले का जुलूस, गम में डूबे अजादार
मीरजापुर। मोहर्रम की तीसरी तारीख पर शुक्रवार की देर रात को कुरैश नगर से कर्बला के सबसे छोटे शहीद हजरत अली असगर अलैहिस्सलाम की याद में झूले का जुलूस निकाला गया। मजलिस के बाद निकले जुलूस में हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। झूले की जियारत करते हुए अजादार भावुक हो उठे और चारों तरफ "या हुसैन" की सदाएं गूंजती रहीं।
जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए इमामबाड़ा स्थित कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।