Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
image
image
image
image

आज शनिवार करें संकटों को हरने वाले संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन शनिवार के पावन दिन पर संकट मोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपने जीवन में सुख, शांति और संकटों से मुक्ति की कामना करते हैं। जय बजरंगबली 🙏

Mirzapur, Mirzapur | Jun 20, 2026

MORE NEWS

#सम्पूर्ण_समाधान_दिवस के अवसर पर तहसील चुनार पर #जनसुनवाई करते हुए @DM_MIRZAPUR #पवन_कुमार_गंगवार व #SP_Mirzapur #अपर्णा_रजत_कौशिक
#UPPolice #Mirzapur https://t.co/e3ZHkEy3QP

#सम्पूर्ण_समाधान_दिवस के अवसर पर तहसील चुनार पर #जनसुनवाई करते हुए @DM_MIRZAPUR #पवन_कुमार_गंगवार व #SP_Mirzapur #अपर्णा_रजत_कौशिक #UPPolice #Mirzapur https://t.co/e3ZHkEy3QP

Mirzapur, Uttar Pradesh | Jun 20, 2026

मिर्जापुर में 40 डिग्री तापमान के साथ झुलसाती गर्मी, तेज धूप से बचते नजर आए लोग

मिर्जापुर। शनिवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास जिले में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखने को मिली।

गर्मी से बचने के लिए लोग चेहरे को कपड़े से ढककर और सावधानी बरतते हुए अपने काम के लिए निकलते नजर आए। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। तेज धूप के कारण लोग छांव की तलाश करते दिखे।

मिर्जापुर में 40 डिग्री तापमान के साथ झुलसाती गर्मी, तेज धूप से बचते नजर आए लोग मिर्जापुर। शनिवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास जिले में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखने को मिली। गर्मी से बचने के लिए लोग चेहरे को कपड़े से ढककर और सावधानी बरतते हुए अपने काम के लिए निकलते नजर आए। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। तेज धूप के कारण लोग छांव की तलाश करते दिखे।

Mirzapur, Mirzapur | Jun 20, 2026

मिर्जापुर में मां के हिंडोले की निकली शोभायात्रा, घर-घर पहुंचकर दिया आशीर्वाद

29 जून को कड़े माता के दरबार में होगी हिंडोले की निकासी, माली लेकर जाएंगे हिंडोला

मिर्जापुर। शनिवार को नगर में मां के हिंडोले की शोभायात्रा निकाली गई। मां का हिंडोला घर-घर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

बताया गया कि आगामी 29 जून को मां के हिंडोले की भव्य निकासी की जाएगी। परंपरा के अनुसार माली समाज के लोग हिंडोले को लेकर कड़े माता के दरबार में जाएंगे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।

मिर्जापुर में मां के हिंडोले की निकली शोभायात्रा, घर-घर पहुंचकर दिया आशीर्वाद 29 जून को कड़े माता के दरबार में होगी हिंडोले की निकासी, माली लेकर जाएंगे हिंडोला मिर्जापुर। शनिवार को नगर में मां के हिंडोले की शोभायात्रा निकाली गई। मां का हिंडोला घर-घर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। बताया गया कि आगामी 29 जून को मां के हिंडोले की भव्य निकासी की जाएगी। परंपरा के अनुसार माली समाज के लोग हिंडोले को लेकर कड़े माता के दरबार में जाएंगे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।

Mirzapur, Mirzapur | Jun 20, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरियाघाट में चला स्वच्छता अभियान
नगर विधायक, डीएम समेत अधिकारियों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प

मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर के बरियाघाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सहभागिता करते हुए घाट परिसर की साफ-सफाई की।

इस दौरान श्याम सुंदर केशरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, सिटी मजिस्ट्रेट और अधिशासी अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश भी देता है। श्रमदान कर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि योग के साथ स्वच्छता को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व विकसित समाज के निर्माण में योगदान दें।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरियाघाट में चला स्वच्छता अभियान नगर विधायक, डीएम समेत अधिकारियों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर के बरियाघाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सहभागिता करते हुए घाट परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान श्याम सुंदर केशरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, सिटी मजिस्ट्रेट और अधिशासी अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश भी देता है। श्रमदान कर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि योग के साथ स्वच्छता को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व विकसित समाज के निर्माण में योगदान दें।

Mirzapur, Mirzapur | Jun 20, 2026

आज शनिवार करें संकटों को हरने वाले संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन शनिवार के पावन दिन पर संकट मोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपने जीवन में सुख, शांति और संकटों से मुक्ति की कामना करते हैं। जय बजरंगबली 🙏 - Mirzapur News