मुज़फ्फरनगर: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला का हाथ पड़ा नीला, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला का हाथ पड़ा नीला, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप मुजफ्फरनगर के सिकंदरपुर निवासी एक महिला इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। परिजनों के अनुसार अस्पताल में पहले महिला का खून का सैंपल लिया गया, जिसके बाद उसका उपचार शुरू किया गया। आरोप है कि इलाज के दौरान अचानक महिला का हाथ पूरी तरह नीला पड़ गया।