गोह: सावन के पहले दिन देवकुंड मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस रही मुस्तैद
Goh, Aurangabad | Jul 30, 2026 गोह प्रखंड के देवकुंड में सावन माह के प्रथम दिन गुरुवार को बाबा दूधेश्वरनाथ शिव मंदिर में सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के आसपास पूजा सामग्री, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की