जौनपुर: दुबे ढाबा के पास सड़क हादसे में दंपति घायल
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद गांव में सोमवार सुबह रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी घायल हो गए। घटना दुबे ढाबा के पास सोमवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। आपको बता दें कि बक्सा थाना क्षेत्र के अभय चंद पट्टी गांव निवासी 29 वर्षीय जय योगेंद्र मिश्रा अपनी 27 वर्षीय पत्नी दीपिका मिश्रा के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे