अंबिकापुर: अंबिकापुर नमना कला में युवक ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी गांधीनगर पुलिस
अंबिकापुर गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नमना कला में अज्ञात कारणो से घर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कारवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया। मर्ग कायम करते हुए पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। मृतक का नाम संदीप पड़वार बताया जा रहा है।