गोपालगंज: तिर्बिरवा गांव में आपसी विवाद में चाकूबाजी, युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के तिर्बिरवा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई चाकू बाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।