#बलिया: #सीयर ब्लॉक में इस बार रोशन होगी #स्वदेशी हुनर की #दिवाली, स्वयं सहायता #समूह की महिलाओं के हाथों बने मिट्टी के दीयों को मिला प्रोत्साहन। पडरी गांव के भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह की सदस्य #कमलावती देवी ने अपने हाथों से तैयार किए दीये और गांव से ब्लॉक तक पहुंचाई उपलब्धता। खंड मिशन प्रबंधक भूपेंद्र जी की पहल पर अधिकारियों और कर्मचारियों को मिट्टी के दीये खरीदने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं समूह अध्यक्ष अंशु देवी ने इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए पूरा सहयोग किया। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, पारंपरिक कारीगरी को संवारने और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सीयर ब्लॉक की यह पहल बनी स्वदेशी दिवाली का संदेश।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#SelfHelpGroup #WomenEmpowerment #VocalForLocal #RuralEntrepreneurship #DiwaliCelebration