नरकटियागंज: कुंडीलपुर विद्यालय में अव्यवस्था और सरस्वती पूजा न होने पर हंगामा, पुलिस पहुंची
नरकटियागंज प्रखंड के कुंडीलपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में अव्यवस्था और सरस्वती पूजा न होने से छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया। गुस्साए छात्रों ने बुधवार की सुबह विद्यालय के बाहर हंगामा किया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। आक्रोषित छात्रों का कहना है कि विद्यालय समय पर नहीं खुलता।