कटघोरा: PDS संचालकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित भुगतान की मांग उठाई
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी राशन दुकानों के संचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौंपकर वर्षों से लंबित कमीशन राशि, मानदेय भुगतान और अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की है।