कोंडागांव: कोंडागांव को 152 करोड़ की विकास सौगात, बड़े कनेरा में आयोजित सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन
सुशासन तिहार के तहत ग्राम बड़े कनेरा में आज सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोपहर 2 बजे जिले को 152 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक के 43 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 96 करोड़ रुपये से अधिक के 14 कार्यों का लोकार्पण तथा 55 करोड़ रुपये से अधिक के 29 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 45 डिग्री की भीषण गर्मी के ब