चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर अस्पताल चाईबासा स्थित कुपोषण उपचार केंद्र के सभागार में बुधवार को चार बजे जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक पद्मश्री स्वर्गीय नाना चुड़ासमा की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार ने किया।