जगाधरी: पशु तस्करी में पकड़ी गई गाड़ी को पुलिस कर्मी ने बेचा, जांच में मामला सामने आने पर एसपी ने किया निलंबित
पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारी ने पशु तस्करी में पकड़ी गई पिकअप गाड़ी को बिना इजाजत के बेच डाला। मामला तब सामने आया जब पकड़े गए वाहनों की गिनती के लिए बनाई कमेटी ने एस पी को एक रिपोर्ट सौंपी। जिस पर पुलिस अधीक्षक की शिकायत पर कर्मचारियों के खिलाफ बुधवार सुबह 8:00 बजे मामला दर्ज करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है।