जलेसर: जलेसर में 30-35 नलकूपों से कॉपर केबल चोरी, किसानों का आरोप- रात में बिजली न होने का फायदा उठा रहे चोर
Jalesar, Etah | Aug 3, 2026 एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र के नगला सुखदेव और नीमखेड़ा सहित आसपास के गांवों में देर रात चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। उन्होंने नलकूपों से कॉपर की बिजली केबल काट ली।किसानों का आरोप है कि लगभग 30 से 35 बिजली उपभोक्ताओं के नलकूपों से कॉपर केबल चोरी की गई है। इस चोरी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और सिंचाई कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है।