नवाबगंज: मिर्जापुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में महिला की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस ने की कार्रवाई
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में जलकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 47 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, गीता देवी मानसिक रूप से बीमार थीं और उनका बाराबंकी से इलाज चल रहा था। यह घटना उनके घर में हुई।आसपास के लोगों ने घर से धुआं उठता देख आग बुझाने का प्रयास किया।