जगदलपुर: मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत उत्कृष्ट निजी स्कूलों में 12वीं तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा, 20 जून तक करें आवेदन
राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनांतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा 06 वीं में प्रवेश हेतु रविवार 05 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्य स्तर पर लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।