चित्रकूट मऊ के चकअलैया मंडौर में अज्ञात कारणों से विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र के चकअलैया मंडौर गांव का बीते शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे का है जहां अज्ञात कारणों के चलते 21 वर्षीया विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी मृतका 21 वर्षीया महिला कंचन पत्नी संजय निषाद के ससुर रणजीत ने बताया कि वह इटावा गया था और उसका बेटा घर से कुछ दूर काम करने गया उसकी पत्नी और एक बहू मऊ बाजार गई थी और घर के बच्चे घर से कुछ दूर स्थित आम के बागीचे में खेलने चले गए तभी सूना घर पाकर उनकी बहू कंचन ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके पंखे से दुपट्टे का फंदा डालकर फांसी लगा लिया वहीं लगभग 4 बजे घर सदस्य जब वापस लौटे और कमरे का दरवाजा नहीं खुला शक के संदेह से खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए कंचन फांसी के फंदे से लटकी हुई और उसकी मौत हो चुकी है वहीं परिजनों ने मामले की सूचना मऊ पुलिस खुली है सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को कमरे से बाहर निकाला है और शव को कब्जे में लेकर शव का आज रविवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है और आत्म हत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुट गई हैs4