श्री गंगानगर: नेतेवाला में ग्रामीणों को मध्यस्थता अभियान की जानकारी दी गई
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 29, 2026
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान कम्युनिटी मेडिटेशन- टूवर्ड ए लिटिगेशन- फ्री रूरल इंडिया 2026 के प्रभावी संचालन हेतु ग्राम पंचायत नेतेवाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे बैठक का आयोजन किया गया।