सदर: प्रयागराज में आशा कार्यकर्ताओं ने बकाया पारिश्रमिक की मांग को लेकर DM-CMO ऑफिस पर किया प्रदर्शन
Sadar, Allahabad | Apr 10, 2026
प्रयागराज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन (एक्टू संबद्ध) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर सैकड़ों आशा कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जुलूस की शक्ल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया।