झाझा: करहरा गांव में बकरी के विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गयी मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Feb 23, 2024 झाझा थाना क्षेत्र के करहरा गांव में गुरूवार की देर शाम बकरी की बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया गया। घायल की पहचान अधिक यादव के रूप में हुई है, जिसे लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया। जहां डाॅक्टर के द्वारा घायल व्यक्ति का इलाज किया गया। घायल ने शनिचर यादव और उसके दो बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है।