अतरी: ग्रामीण चिकित्सकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,130 चिकित्सकों ने लिया भाग
अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार स्थित श्री श्री शिक्षा निकेतन विद्यालय में ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जयशंकर अस्पताल, गया के निदेशक डॉ. दीपक कुमार के सौजन्य से हुआ, जिसमें अतरी प्रखंड व आसपास के क्षेत्रों से करीब 130 ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया।