जलालाबाद: गांव नगरिया भूड में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया भूड में सोमवार की रात गांव निवासी महिला शिल्प पत्नी कुलदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ग्रामीणों ने जानकारी बताई की महिला का मायका गांव में ही है और महिला ने अपनी मर्जी से गांव के ही कुलदीप से लव मैरिज के तहत कोर्ट मैरिज की थी. शादी करीब 3 वर्ष पहले हुई थी महिला की उम्र 22 वर्ष बताई गई है