मंझनपुर: मंझनपुर इलाके में एडीएम के नेतृत्व में चला बुलडोजर, नाली-तालाब समेत सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
डीएम के निर्देश पर गठित राजस्व टीम ने मंझनपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी की निगरानी और अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में टीम ने विभिन्न सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान नाली, चकमार्ग, तालाब, विद्युत उपकेंद्र तथा बंजर भूमि पर प्लाटरों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया।