भोरे: भोरे प्रखंड में सहयोग शिविर की तिथि निर्धारित, 16 जून से 18 अगस्त तक सभी पंचायत में आयोजन, नोडल पदाधिकारी नियुक्त
भोरे प्रखंड की विभिन्न पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों की तिथियां निर्धारित की गई है। यह शिविर 16 जून से 18 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक पंचायत के लिए एक नोडल पदाधिकारी तथा एक वरीय नोडल पदाधिकारी की प्रति नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही आवेदन प्राप्त करने के लिए कर्मि रहेंगे।