जनता के दिलों में आज भी जिंदा हैं पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह।
जमुई के खैरा प्रखंड स्थित पकरी में किऊल नदी किनारे बने स्मारक स्थल पर पूर्व कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ जननेता नरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक माहौल में मनाई गई। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत, पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह, पूर्व विधायक अजय प्रताप, जनप्रतिनिधियों और हजारों समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा में वक्ताओं ने नरेंद्र सिंह के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, किसानों के हित में किए गए कार्यों और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उनके पुत्रों ने कहा कि वे अपने पिता के आदर्शों, विकास की सोच और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
"नरेंद्र बाबू अमर रहें" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा और लोगों ने उन्हें जन-जन का नेता बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
#Jamui #NarendraSingh #Shradhanjali #Bihar #BiharPolitics #DamodarRawat #SumitKumarSingh #AjayPratap #Khaira #JamuiNews #BhaskarNews #Tribute #JanNeta #BiharNews #BreakingNews
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026