अशोक नगर: अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों संबंधी बैठक आयोजित, किसी भी परिस्थिति से निपटने के निर्देश
अशोकनगर जिले में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान संभावित अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 3 30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।