हजारीबाग प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 'झकझोर होली मिलन समारोह' रंगों, उमंग और उत्साह के रंग में सराबोर होकर भव्य रूप से संपन्न हुआ। हजारीबाग प्रेस क्लब सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया।समारोह का आगाज परंपरागत वाद्य यंत्रों जैसे ढोल, मंजीरा, शहनाई की मधुर धुन के साथ हुआ।