कलेर: ठाकुर बिघा नहर में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार
Kaler, Arwal | Aug 12, 2026 कलेर। ठाकुर बिगहा-इमामगंज रजवाहा में बुधवार को पानी में डूबने से 24 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार की मौत हो गई। सेंभुआ गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद का पुत्र प्रमोद शौच के लिए नहर किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर के तेज जलप्रवाह में बह गया। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद करीब एक किलोमीटर दूर नहर किनारे उसका शव बरामद हुए