ऊंचाहार: इटौरा बुजुर्ग गाँव स्थित यार्ड से शटरिंग की प्लेट्स चोरी होने का मामला, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गाँव में गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कराने वाली कम्पनी का यार्ड बना हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में स्क्रेप व अन्य जरूरी सामान पड़ा हुआ है।यार्ड की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्डों की तैनाती भी की गई हैं।लेकिन शनिवार की देर रात अज्ञात चोर शटरिंग की पांच प्लेट्स उठा ले गये, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।जांच की जा रही है।