अररिया: सदर अस्पताल के समीप एक निजी नर्सिंग होम में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
Araria, Araria | Feb 22, 2025 अररिया सदर अस्पताल के समीप एक निजी नर्सिंग होम में 25 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब जमकर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के नंदनपुर मिर्जापुर निवासी खुशबू पति मो शाहिद नामक महिला को डिलीवरी पेन होने पर सदर अस्पताल लाया गया।