नलखेड़ा: डोकरपुरा के परशुराम मंदिर में ताला तोडकर सामान चुरा ले गए चोर, समाजजनों ने थाने में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग
डोकरपुरा में परशुराम मंदिर में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ताला तोड़कर सामान चोरी होने के संबंध में शिकायती आवेदन थाना नलखेड़ा में सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा सौंपा गया। दरअसल सर्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कमरों का ताला किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तोड़ा हुआ पाया गया। आवेदन पत्र के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।