नलखेड़ा: पिपलिया खेड़ा स्थित बालाजी मंदिर से सेवादार ने चुराई दान पेटी, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर दर्ज किया प्रकरण
पिपलिया खेड़ा बालाजी मंदिर पर गत रात्रि में रामायण पाठ के लिये लगाई गई दान पेटी की चोरी हो गई थी। जिसको लेकर TI यशवंत राव गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री बालाजी मित्र मंडल के द्वारा आवेदन दिया गया था उसके बाद मंदिर के सेवादार विष्णु पिता सीताराम पर संदेह होने पर उसके घर की तलाशी ली गई जहां से दान पेटी बरामद की गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।