चौपारण: नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" अभियान के तहत प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माई भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं विनोबा भावे विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला प्रशासन, हजारीबाग के सहयोग से "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत रविवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का आयोजन किया गया।