देवघर: प्राइवेट बस स्टैंड स्थित यात्री शेड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया।
प्राइवेट बस स्टैंड स्थित यात्री सेट से अज्ञात व्यक्ति का शव नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां पर शव को सुरक्षित रख दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई थी जिसके बाद वहां पर पहुंचे।