देवघर: बंम पास टाउन में युवक की विषपान के बाद मौत, मानसिक तनाव बताया जा रहा है कारण
बंम पास टाउन में युवक ने मानसिक तनाव में आकर मंगलवार को विषपान कर लिया इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इलाज के लिए उसे सदर अस्पत लाया गया जहां पर इलाज जारी था। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को सूचना दी गई पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।