अरनोद: दो साल से फरार 5 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस मामलों में मंदसौर व नीमच में भी था वांछित
जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत पुलिस थाना अरनोद ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो साल से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित एवं 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंदसौर और नीमच के एनडीपीएस मामलों में भी वांछित बताया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जौ