शाहबाद: नुकर्रा गांव के पास खेत पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक, कस्बाथाना अस्पताल में किया गया उपचार
Shahbad, Baran | Jul 15, 2024 शाहबाद तहसील के नुकर्रा गांव के पास एक खेत में आज बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिर गई। मौके पर पास ही खेत पर एक युवक कृषि कार्य कर रहा था। जो इस आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया। घायल रामस्वरूप को कस्बाथाना अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा डॉक्टरों द्वारा घायल का इलाज किया गया है। मौके पर इस सबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।