ग्राम पंचायत बड़गांव के ग्रीन पार्क मैदान (खडेनाडीह) में नवयुवकों एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया और रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।