गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP ने 3 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद
नशीले पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के बीच बुधवार को गाजियाबाद की GRP पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से शुभम, मो० सज्जाद और सोनू नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। GRP पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 50-50 अदद पोव्वा अवैध देशी शराब संतरा हरियाणा मार्का बरामद हुई है।