गाज़ियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने आगामी श्रावण मास व कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अफसरों के साथ की बैठक
गाजियाबाद पुलिस के आलाअधिकारियों ने बुधवार को श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने तथा कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद परमजीत हॉल में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सीमावर्ती राज्यों एवं सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे।