चिन्यालीसौड़: सीएचसी चिन्यालीसौड की अव्यवस्थाओं को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी
#jansamasya
आज आंदोलनकारियों ने यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल का घेराव किया। आंदोलनकारियों और स्थानीय जनता ने एक स्वर में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को दोहराया। धरना प्रदर्शन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया कि कल बुधवार को शासन-प्रशासन के विरुद्ध विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही 3 अप्रैल से क्रमिक अनशन प्रारंभ किया जाएगा।