कामां: जुरहरा में 3 साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार, अनुसंधान जारी है
जुरहरा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तोहिद खान निवासी लाडलाका, संदीप सिंह निवासी सहसन और वाजिद निवासी नौगांव शामिल हैं। कार्रवाई की जानकारी सोमवार शाम 4 बजे मिली है।