देवघर: शशि प्रकाश सिंह ने पुनासी जलाशय और देवघर शहरी जलापूर्ति योजना का किया गहन निरीक्षण
देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने आज पुनासी जलाशय योजना का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया। यह जानकारी आज शनिवार शाम 7:00 बजे सूचना भवन से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। इस दौरान उन्होंने परियोजना के अंतर्गत पूर्ण किये गए और चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने