कटंगी: पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वरूड़ में विधायक द्वारा पाठ्य पुस्तकें और साइकिलें वितरित
विकासखंड कटंगी के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वरूड़ में शनिवार को ‘स्कूल चले हम’ अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव मनाया गया। दोपहर साढ़े 03 बजे क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी के मुख्य आतिथ्य में एक समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में विधायक के हाथों विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकों और साइकिल वितरीत की गई। इस अवसर पर बीईओ,बीआरसी मौजूद रहे।